खेत में काम करने गये किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन

खेत में काम करने गये किसान की मौत परिजनों ने कहा-बीमारी के कारण तोड़ा दम कुचायकोट पुलिस ने की घटना की जांच कुचायकोट थाने के महुअवां गांव की घटना फोटो न. 24सासामुसा. कुचायकोट थाने के महुअवां गांव में बुधवार को खेत में काम करने गये 19 वर्षीय किसान की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

खेत में काम करने गये किसान की मौत परिजनों ने कहा-बीमारी के कारण तोड़ा दम कुचायकोट पुलिस ने की घटना की जांच कुचायकोट थाने के महुअवां गांव की घटना फोटो न. 24सासामुसा. कुचायकोट थाने के महुअवां गांव में बुधवार को खेत में काम करने गये 19 वर्षीय किसान की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. परिजन मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं. वहीं, पुलिस किसान की मौत की जांच कर रही है. मृतक किसान महुअवां गांव के पाना लाल साह के पुत्र हरकेश कुमार था. घर के पास खेत में काम करने के लिए गया था. खेत में ही अचानक उसकी मौत हो गयी. खेत में काम करने गये अन्य किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारी अशोक कुमार राय ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. उधर, किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव वालों की भीड़ जुट गयी. परिजनों के मुताबिक, वह बचपन से ही बीमारी से ग्रसित था. उसका इलाज बाहर के अस्पताल में चल रहा था. पुलिस ने परिजन और स्थानीय लोगों का बयान लेकर शव सौंप दिया. इस संबंध में कुचायकोट के थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना पर पुलिस टीम गयी थी. परिजनों ने बीमारी के कारण मौत होने की बात बतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन