आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर लालू-मोदी से मिले जवाब पर आयोग में मंथन जारी

Updated:
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर लालू-मोदी से मिले जवाब पर अायोग में मंथन जारीसंवाददाता, पटनाआदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग को लालू प्रसाद और सुशील कुमार मोदी के मिले जवाब पर चुनाव आयोग में मंथन जारी है़ आयोग जल्द ही कार्रवाई का निर्णय लेगी़ निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता और अपर मुख्य निर्वाचन […]

विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर लालू-मोदी से मिले जवाब पर अायोग में मंथन जारीसंवाददाता, पटनाआदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग को लालू प्रसाद और सुशील कुमार मोदी के मिले जवाब पर चुनाव आयोग में मंथन जारी है़ आयोग जल्द ही कार्रवाई का निर्णय लेगी़ निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने कहा कि इन मामलों में आयाेग के स्तर पर जो निर्णय होगा, उसे लागू किया जायेगा़ बेगूसरय जिला प्रशासन द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में लगाये धारा के विरोध में निर्वाचन विभाग के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत करने संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में भी आयोग ही निर्णय लेगी़ लालू प्रसाद पर कोर्ट द्वारा चारा घोटाला के आरोपी होने के बाद ही श्री शाह के चारा चोर कहने पर मुकदमा संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में है़ कोर्ट के निर्णय पर ही कुछ कहा जायेगा़ तीसरे चरण के लिए नोमिनेशन का आज आखिरी दिन, अब तक 625 ने किया नोमिनेशनलक्ष्मणन ने बताया कि तीसरे चरण के लिए नोमिनेशन के लिए गुरुवार आखिरी दिन है़ इस चरण में अब तक 625 लोगों ने नोतिनेशन किया है़ वहीं चौथे चरण में नोमिनेशन के पहले दिन सभी विधानसभा क्षेत्र से कुल 55 लोगों ने नोमिनेशन किया़ 9.62 लाख रुपये जब्त और 11 हजार लीटर शराब बरामदउन्होंने बताया कि बुधवार को आयोग के निर्देश चली छापेमारी अभियान में 11 हजार लीटर शराब बरामद किया गया़ वहीं पश्चिम चंपारण से 7.95 लाख, गोपालगंज से 59 हजार रुपये और सारण से 1.87 लाख रुपये जब्त किया गया है़ सरकारी और निजी भवनों पर दिवाल लेखन या पोस्टर साटने के मामले में 20 और वाहनाें के दुरुपयोग के 17 मामले दर्ज किये गये हैं. 1439 हथियार जमा कराने और नौ अवैध हथियार की जब्ती की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वाहनों की जांच के दौरान 18.46 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है़ वहीं उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 114 जगहों पर छापेमारी की गयी़ इस छापेमारी में 44 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन