ओमप्रकाश हत्याकांड की अब तक नहीं सुलझी गुत्थी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल लोकेशन के आधार पर खुलासा करने में जुटी पुलिस भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में हुए ओमप्रकाश हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पायी है. हालांकि पुलिस शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. पुलिस का यह भी दावा है कि ओमप्रकाश हत्याकांड का तार उसके एक […]
विज्ञापन
मोबाइल लोकेशन के आधार पर खुलासा करने में जुटी पुलिस
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में हुए ओमप्रकाश हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पायी है. हालांकि पुलिस शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
पुलिस का यह भी दावा है कि ओमप्रकाश हत्याकांड का तार उसके एक करीबी से ही जुड़ा है. हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा घटना का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है. इसके कारण यह मामला और भी पेचीदा बनता जा रहा है.
बता दें कि लगभग 25 दिनों पूर्व पंडिपुरा गांव निवासी राम सुंदर भगत के पुत्र ओमप्रकाश भगत की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी, जब वो अपने बथान में सोया था.
गोली मारने से पहले मृतक व अपराधियों के बीच काफी नोक -झोंक भी हुई थी. घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी. पुलिस ने शव को रास्ते से बरामद किया था.
इस मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर, हत्याकांड की जांच में जुटी भोरे पुलिस का यह दावा है जिन अपराधियों के साथ ओमप्रकाश की नोक-झोंक हो रही थी, उन अपराधियों ने हत्या नहीं की है.
नोक-झोंक के दौरान ही किसी दूसरे व्यक्ति ने पीछे से गोली मार दी. पुलिस सुत्रों की मानें, तो इस पूरे मामले में किसी करीबी की संलिप्तता जाहिर हो रही है. पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कुछ नंबरों की ट्रैकिंग भी कर रही है.
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण और हत्या की साजिश रचनेवाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है. शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










