उपमुख्य पार्षद के ताज का फैसला आज

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : मंगलवार को होगा. प्रशासन चुनाव की प्रक्रिया के लिए तैयार है. दिसंबर, 2014 में संजु देवी के मुख्य पार्षद बनने के बाद उपमुख्य पार्षद की कुरसी खाली है. इस पद के चुनाव के लिए आयोग द्वारा छह अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गयी है. चुनाव की जिम्मेवारी अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह तथा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मंगलवार को होगा. प्रशासन चुनाव की प्रक्रिया के लिए तैयार है. दिसंबर, 2014 में संजु देवी के मुख्य पार्षद बनने के बाद उपमुख्य पार्षद की कुरसी खाली है.

इस पद के चुनाव के लिए आयोग द्वारा छह अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गयी है. चुनाव की जिम्मेवारी अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह तथा हेमंत नाथ देव को सौंपी गयी है. इधर, चुनाव को लेकर नगर में राजनीतिक हलचल तेज है.

वैसे तो उम्मीदवारों की असली पहचान परचा दाखिल करने पर होगी, लेकिन यहां मुकाबला वर्तमान मुख्य पार्षद और निवर्तमान मुख्य पार्षद के खेमे के बीच है.

ऐसे में मुकाबला आमने-सामने होगा. चर्चाओं के अनुसार मुख्य पार्षद के खेमे की ओर से हरेंद्र चौधरी के चुनाव लड़ने की ज्यादा उम्मीद है, वहीं पूर्व मुख्य पार्षद के खेमे से मुन्ना राज के नाम की चर्चा है.

फिर हाल दोनों दल अपनी जीत पक्की करने के लिए वार्ड पार्षदों को गोलबंद करने में एड़ी-चोंटी एक करने में लगे हैं. मंगलवार को ही चुनावी की सारी प्रक्रियाओं से लेकर शपथ ग्रहण तक पूरा हो जायेगा. अब देखना यह है कि उपमुख्य पार्षद का ताज किसे खेमे की ओर जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन