अप्रैल के बाद पहली बार पारा 23 के नीचे
गोपालगंज : धीरे-धीरे ही सही, मौसम का मिजाज बदलने लगा है. छोटा दिन, समय के लिए सूरज की उपस्थिति ऊपर से पहाड़ों से होकर आनेवाली पछुआ हवाएं इसकी वजह हैं. दिन में साफ आसमान, चमकते सूरज और करीब तीन हफ्ते से बारिश न होने के नाते अधिकतम तापमान भले सामान्य से अधिक हो, पर न्यूनतम […]
गोपालगंज : धीरे-धीरे ही सही, मौसम का मिजाज बदलने लगा है. छोटा दिन, समय के लिए सूरज की उपस्थिति ऊपर से पहाड़ों से होकर आनेवाली पछुआ हवाएं इसकी वजह हैं.
दिन में साफ आसमान, चमकते सूरज और करीब तीन हफ्ते से बारिश न होने के नाते अधिकतम तापमान भले सामान्य से अधिक हो, पर न्यूनतम के लगातार गिरने से देर रात से लेकर तड़के तक मौसम का बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है.
सोमवार को 22.1 डिग्री सेल्सियस (डिसे) का औसत तापमान इसका सबूत है. यह औसत से चार डिसे कम है. करीब छह माह बाद (अप्रैल ) बाद ये पहला मौका है जब यह 23 से नीचे आया है.
वैसे अक्तूबर का औसत तापमान 22.8 डिसे है. महीने के अंत में इसके 23 से नीचे जाने की प्रवृत्ति है, पर इस बार ये पहले ही कुछ नीचे चला गया. अब तक के न्यूनतम तापमान 12.5 डिसे का रिकाॅर्ड वर्ष 2012 के 31 अक्तूबर बना था. जहां तक अधिकतम तापमान की बात है, तो सितंबर- अक्तूबर का ये पांचवा दिन है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिसे (35.1) के ऊपर बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










