फुटबॉल खेल वोटरों में भरा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : गणतंत्र का पर्व सामने है. विधानसभा चुनाव रूपी गणतंत्र के पर्व में सभी मतदाता मतदान देकर न सिर्फ अपनी जिम्मेवारी निभाएं बल्कि सबल राज्य का निर्माण करें. मतदान करने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान चला कर प्रशासन लोगों को जागरूक करने में लगा है. इसके लिये कहीं फुटबॉल मैच तो कहीं क्रिकेट तो […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गणतंत्र का पर्व सामने है. विधानसभा चुनाव रूपी गणतंत्र के पर्व में सभी मतदाता मतदान देकर न सिर्फ अपनी जिम्मेवारी निभाएं बल्कि सबल राज्य का निर्माण करें.

मतदान करने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान चला कर प्रशासन लोगों को जागरूक करने में लगा है. इसके लिये कहीं फुटबॉल मैच तो कहीं क्रिकेट तो कहीं नुक्कड़ नाटकों द्वारा मतदाताओं की जागरूक किया गया.

प्रशासन,बुद्धिजीवी शत फीसदी मतदाताओं को मतदान करने के लिये उत्साहित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है.

फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन की जीत : मिंज स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित फैंसी 20 टी 20 क्रिकेट मैच में प्रशासन ने पत्रकार टीम को 22 रनों से हरा दिया.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन के टीम ने डीएम राहुल कुमार की अगुवायी में 12 ओवर में 100 रन बना कर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी. इसके जवाब में खेल ने उतरी पत्रकार की टीम के सभी खिलाड़ी 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गये.
प्रशासन के ओर से डीएम सहित डीडीसी जिउत सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन प्रसाद, एसडीओ मृत्युंजय कुमार, अल्पसंख्यक पदाधिकारी रजनीश कुमार ,हेमंत कुमार शाही, पंकज कुमार ,आलोक कुमार, पीओ मनोज कुमार खेले. वहीं पत्रकार टीम की ओर से कप्तान त्रिलोकी कुमार, ब्रजेश कुमार, रजत ,मिथिलेश तिवारी, राजेश कुमार,अखिलानंद मिश्र, मेराज अहमद, सुनील तिवारी, मुकेश कुमार, सहित कई पत्रकारों ने अहम भूमिका निभायी. मैन ऑफ द मैच डीएम राहुल कुमार बने.
विजेता टीम को पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील तिवारी टॉफी प्रदान की. वहीं रनर टीम को डीएम राहुल कुमार टॉफी प्रदान किये. मौके पर डीएम राहुल कुमार ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. साथ ही पत्रकारों से समाचार के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का आहवान किया. और कहा कि हम सब मिल कर इस बार होने जा रहे विधान सभा चुनाव में मत प्रतिशत के आकड़े को 80 फीसदी से उपर कराने का लक्ष्य प्राप्त करें.
इसमें सबकी सहभागीता अति आवश्यक है. इस अवसर पर एसपी निताशा गुडि़या ,सदर एसडीपीओ मनोज कुमार, डीइओ अशोक कुमार सहित दर्जनों अधिकारी, दर्शक एवं पत्रकार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन