मांगों को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

फोटो 19पंचदेवरी. पंचदेवरी में आम जनता द्वारा गठित समाजवादी क्रांतिकारी मंच के बैनर तले गंडक कॉलोनी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन किया. अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ बैजू कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीण गंडक कॉलोनी में घंटों प्रदर्शन करते रहे. फुलवरिया को जिला तथा पंचदेवरी को […]
फोटो 19पंचदेवरी. पंचदेवरी में आम जनता द्वारा गठित समाजवादी क्रांतिकारी मंच के बैनर तले गंडक कॉलोनी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन किया. अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ बैजू कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीण गंडक कॉलोनी में घंटों प्रदर्शन करते रहे. फुलवरिया को जिला तथा पंचदेवरी को अनुमंडल का दर्जा दिलाना मुख्य मुद्दा था. कैंप लगा कर पैक्स की सदस्यता दिलवाना सहित 11 मांगों को लेकर आवाज उठाया जा रही था. बीडीओ के मौके पर पहुंचने के बाद लोग शांत हुए. प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से मदन मोहन श्रीवास्तव, चंद्रभूषण शुक्ल, अशोक प्रजापति, चंदन कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, संजय सिंह आदि लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










