लडौली में महिलाओं पर जानलेवा हमला

भूमि विवाद में पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम महिलाओं को सदर अस्पताल में नहीं मिला बेड फर्श पर पीडि़त का चिकित्सक ने शुरू किया इलाज संवाददाता, गोपालगंज सिधवलिया थाने के लडौली गांव में दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में लाया गया, जहां […]
भूमि विवाद में पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम महिलाओं को सदर अस्पताल में नहीं मिला बेड फर्श पर पीडि़त का चिकित्सक ने शुरू किया इलाज संवाददाता, गोपालगंज सिधवलिया थाने के लडौली गांव में दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति को नाजुक देख सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में आने बाद पीडि़त महिलाओं को कुव्यवस्था का शिकार होना पड़ा. बेड के अभाव में घायल महिलाओं का इलाज फर्श पर किया गया. इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को दी गयी. देर शाम घायल महिलाओं को बेड मुहैया कराया गया. लडौली गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई. बीच-बचाव करने गयी श्रद्धावती देवी, विक्की कुमार समेत चार लोगों को बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. घायलों में शामिल महिलाओं को इलाज के लिए गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां घंटों फर्श पर सोने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से बेड को मुहैया कराया जा सका. इधर, सिधवलिया पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










