बिस्कोमान के लिए निर्विरोध चुने गये प्रतिनिधि

-बैंक के अध्यक्ष समेत आठ प्रतिनिधि निर्वाचित-चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई प्रक्रियाफोटो न. 26संवाददाता, गोपालगंजजिला बिस्कोमान के लिए बुधवार को सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिये गये. चुने गये प्रतिनिधियों में बैंक के अध्यक्ष सहित आठ प्रतिनिधि शामिल हैं. बुधवार को बिस्कोमान समिति के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की गयी. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने […]
-बैंक के अध्यक्ष समेत आठ प्रतिनिधि निर्वाचित-चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई प्रक्रियाफोटो न. 26संवाददाता, गोपालगंजजिला बिस्कोमान के लिए बुधवार को सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिये गये. चुने गये प्रतिनिधियों में बैंक के अध्यक्ष सहित आठ प्रतिनिधि शामिल हैं. बुधवार को बिस्कोमान समिति के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की गयी. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षक सह चुनाव पदाधिकारी कौशलेश कुमार सिंह ने सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया. वर्ग -ए से हथुआ व्यापार मंडल सहयोग समिति से विजय राय, मीरगंज व्यापार मंडल से संतोष यादव, बड़का गांव तथा गोपालगंज सीडीसीएन यूनियन लिमिटेड से क्रमश: मो हारून तथा मो आलम, कुचायकोट व्यापार मंडल से राकेश शाही, मंाझा व्यापार मंडल से अमरजीत प्रसाद तथा कोयलादेवा सीडीसीएय से मदन सिंह चुने गये. वहीं वर्ग – बी से को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महेश राय को बड़हरा पैक्स से चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










