दिल्ली को हरा कर कोलकाता फाइनल मंे

Published at :20 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली को हरा कर कोलकाता फाइनल मंे

पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटनकोलकाता की टीम 2-0 से विजयीफोटो 15संवाददाता, भोरेप्रखंड के कोरेया उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे स्व बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली आर्मी एवं कोलकाता के बीच खेला गया. इसमें कोलकाता ने दिल्ली आर्मी को 2-0 से […]

विज्ञापन

पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटनकोलकाता की टीम 2-0 से विजयीफोटो 15संवाददाता, भोरेप्रखंड के कोरेया उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे स्व बच्चा राय उपेंद्र राय मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली आर्मी एवं कोलकाता के बीच खेला गया. इसमें कोलकाता ने दिल्ली आर्मी को 2-0 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. इससे पूर्व आज के मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं भाजपा व्यवसायी मंच के प्रभारी कृष्णा शाही ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. खेल शुरू होने के 23 वें मिनट में कोलकाता की ओर से सेंटर से खेल रहे एपी साहा ने अपनी टीम के लिए पहला गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली. इसके बाद दिल्ली की टीम लगातार गोल करने के चार मौके गवां दिये. पुन: 34 वें मिनट में कोलकाता के तरुण राय ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया. मध्यांतर तक 2-0 से आगे रही कोलकाता की टीम पर दिल्ली आर्मी ने दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन तेज-तर्रार गोलकीपर ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया. अंतत: दिल्ली की टीम 2-0 से मैच हार गयी. शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच सहारा लखनऊ एवं कोलकाता के बीच खेला जायेगा. आज के मैच में मुख्य रूप से मुकुल राय, पूर्व विधायिका किरण राय, जिप उपाध्यक्ष अमित कुमार राय,अजय सिंह, मोहन बाबू, गप्पू राय,पप्पू राय, सीवान के जिला पर्षद अनिल सिंह, अमलोरी के मुखिया पंकज सिंह, डॉ बद्री नारायण सिंह, शंभु सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन