नाबालिग बच्ची का अपहरण

Published at :20 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग बच्ची का अपहरण

विजयीपुर. थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव से एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया है. बच्ची के पिता ने अपने ही गांव के चार लोगों के विरुद्ध बहला-फुसला कर अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पांच दिन पहले सुबह नौ बजे अपने पड़ोस के नंद लाल यादव की पत्नी मुन्नी देवी […]

विज्ञापन

विजयीपुर. थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव से एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया है. बच्ची के पिता ने अपने ही गांव के चार लोगों के विरुद्ध बहला-फुसला कर अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पांच दिन पहले सुबह नौ बजे अपने पड़ोस के नंद लाल यादव की पत्नी मुन्नी देवी व उसकी पुत्री प्रियंका कुमारी दोनों अपहृता के घर आकर उदयभान गुप्ता की पुत्री रिमझिम कुमारी (16) को बहला-फुसला कर अपने घर ले कर चली गयी. बाद में नंदलाल यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव शादी की नीयत से उसे लेकर फरार हो गया. अपहृता के पिता ने नंद लाल यादव, धर्मेंद्र यादव, मुन्नी देवी व प्रियंका कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन