29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उर्मिला देवी प्रखंड सेविका संघ की अध्यक्ष निर्वाचित

हथुआ. गांधी सेवा आश्रम में आंगनबाड़ी सेविका बैठक की गयी. इसमें में हथुआ प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अध्यक्ष, सचिव सहित 14 सदस्यीय कार्यसमिति का निर्विरोध चुनाव किया. बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सारण प्रमंडल प्रभारी पुष्पा पांडेय की देखरेख में रविवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सेमराव पंचायत की सेविका […]

हथुआ. गांधी सेवा आश्रम में आंगनबाड़ी सेविका बैठक की गयी. इसमें में हथुआ प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अध्यक्ष, सचिव सहित 14 सदस्यीय कार्यसमिति का निर्विरोध चुनाव किया. बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सारण प्रमंडल प्रभारी पुष्पा पांडेय की देखरेख में रविवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सेमराव पंचायत की सेविका उर्मिला देवी का प्रस्ताव आया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया. इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर कुसौंधी पंचायत की रागनी राय तथा फतेहपुर पंचायत की जानकी देवी, महासचिव पद पर बरवां की गंगा देवी, सचिव पद पर वंदना पाठक एवं समतिा देवी तथा कोषाध्यक्ष पद पर मछागर लछीराम की रिमता देवी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें