ePaper

बाइक से ले जायी जा रही 180 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से ले जायी जा रही 180 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सासामुसा. विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के समीप पुलिस ने तस्करी के लिए गोपालगंज ले जायी जा रही शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सासामुसा. विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के समीप पुलिस ने तस्करी के लिए गोपालगंज ले जायी जा रही शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि यूपी सीमा से गोपालगंज शराब ले जाने की सूचना पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया. थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. जांच के दौरान सीमा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोका गया. उसके पास से 180 बोतल देसी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के सिपाया दुबे टोला गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बाइक जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन