आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया विशेष पोषण दिवस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 6:48 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष पोषण अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष पोषण दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. स्वस्थ समाज, सही पोषण के उद्देश्य को पूरा करने को लेकर आयोजन किया गया था. विशेष पोषण दिवस के तहत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित पेयजल, […]

विज्ञापन

गोपालगंज : आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष पोषण अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष पोषण दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया. स्वस्थ समाज, सही पोषण के उद्देश्य को पूरा करने को लेकर आयोजन किया गया था.

विशेष पोषण दिवस के तहत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित पेयजल, पौधारोपण, हाथों की साफ-सफाई के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया.
डीपीओ शम्स जावेद अंसारी के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष पोषण दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सदर परियोजना के केंद्रों पर सीडीपीओ सुरेंद्र मोहन गिलानी ने निरीक्षण के क्रम में सेविकाओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र के सभी लाभुकों को सही पोषण, स्वस्थ समाज के प्रति जागरूक करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन