14 जनवरी से चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान
Updated at : 03 Jan 2020 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : राज्य में 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत होगी , जो 31 जनवरी तक चलेगा . यह अभियान दो चरणों में पूर्ण होगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारी सहित सिविल सर्जन को पत्र भेज कर विस्तार से दिशा निर्देश दिया है . […]
विज्ञापन
हाजीपुर : राज्य में 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत होगी , जो 31 जनवरी तक चलेगा . यह अभियान दो चरणों में पूर्ण होगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारी सहित सिविल सर्जन को पत्र भेज कर विस्तार से दिशा निर्देश दिया है .
पत्र के माध्यम से बताया गया है कि संस्थागत प्रसव के बाद लगभग 60 प्रतिशत एवं सुरक्षित गर्भपात के बाद लगभग 90 प्रतिशत दंपतियों में परिवार नियोजन की मांग है . इसे ध्यान में रखते हुए प्रसव के बाद महिला नसबंदी एवं कॉपर- टी संस्थापन पर अभियान के दौरान विशेष बल दिया जायेगा . इसके लिए प्रसव कक्ष में परिवार कल्याण परामर्शी , एएनएम , स्टाफ नर्स के माध्यम से प्रसव एवं गर्भपात के लिए आये हुए इच्छुक महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए सुविधा प्रदान करायी जायेगी .
मिशन परिवार विकास अभियान दो चरणों में चलेगा . अभियान के तहत 14 से 20 जनवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह मनाया जायेगा . जबकि 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा .
दंपति संपर्क पखवारे के दौरान आमजन में जागरूकता लाने के लिए सही उम्र में शादी , शादी के बाद कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा , दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतराल एवं प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर दिया जाएगा . वहीं परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान प्रथम रेफरल इकाइयों में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा .
क्या हैं मिशन परिवार विकास अभियान
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कुल प्रजनन दर(प्रति महिला बच्चों की कुल संख्या) में कमी, आधुनिक गर्भ निरोधक के उपयोग को बढ़ाने , गर्भ निरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने एवं परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरुकता को बढ़ाने के लिए उच्च कुल प्रजनन दर की सूची में शामिल बिहार में मिशन परिवार विकास की शुरुआत की गयी है. सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार अभी बिहार की कुल प्रजनन दर 3.2 है .
मिशन विकास परिवार के तहत वर्ष 2025 तक बिहार के प्रजनन दर को 2.1 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है .
जिसमें नवीन गर्भ निरोधक साधन अंतरा एवं छाया , सारथी वैन से परिवार नियोजन पर जागरुकता , नव दंपति के लिए नयी पहेली किट एवं सामुदायिक जागरूकता के लिए सास-बहु सम्मेलन जैसी नवीन गतिविधियों को शामिल किया गया है . यह अभियान चार चरणों में संपादित किया जाना है. पहला चरण 11 से 31 जुलाइ , द्वितीय 24 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच पूरा हो चुका है , जबकि तीसरा चरण 14 जनवरी से शुरु होने वाला है .
31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह
स्थायी व अस्थायी उपायों की दी जायेगी जानकारी
बेहतर प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
दो चरणों में चलेगा अभियान, निर्देश जारी
बेहतर प्रदर्शन पर दिया जायेगा पुरस्कार
अभियान के दौरान वर्ष 2019 में जनवरी से दिसंबर माह तक के परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा . इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थान, सेवा प्रदाताओं एवं उत्प्रेरकों को पुरस्कृत किया जाएगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




