बिहार : गोपालगंज के तीन छात्रों को दिल्ली में मिला युवा गौरव सम्मान

गोपालगंज : बिहारके गोपालगंज के तीन छात्रों को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा कांफ्रेंस में राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है. सदर प्रखंड के एकडेरवा निवासी पीयूष कुमार तथा बैकुंठपुर प्रखंड के बनौरा निवासी विवेक कुमार व शंकरपुर गांव की पल्लवी को यह सम्मान मिला. देश के कई बड़े हस्तियों के हाथों […]
गोपालगंज : बिहारके गोपालगंज के तीन छात्रों को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा कांफ्रेंस में राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है. सदर प्रखंड के एकडेरवा निवासी पीयूष कुमार तथा बैकुंठपुर प्रखंड के बनौरा निवासी विवेक कुमार व शंकरपुर गांव की पल्लवी को यह सम्मान मिला. देश के कई बड़े हस्तियों के हाथों सम्मान पाकर छात्रों में खुशी है.
ये सभी तीनों छात्र जिला परिषद सदस्य रविरंजन कुमार उर्फ विजय बहादुर यादव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. विजय बहादुर ने बताया कि विजय कुमार जूनियर साइंटिस है. जूता से मोबाइल चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रीक यंत्र का निर्माण किया था. वहीं पल्लवी कुमारी को नि:शुल्क गांव में बच्चों को शिक्षा देती है. वहीं पीयूष कुमार सामाजिक कार्य करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




