ePaper

बकाये को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

Updated at : 27 Aug 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
बकाये को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

ब्रह्मपुर : प्रखंड के बराढ़ी पंचायत के मनकी गांव के मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर अपने मजदूरी को लेकर प्रदर्शन किया. मजदूरों ने आरोप लगाया कि पैसा गबन कर लिया गया है. योजनाओं के कार्य कराने के बाद पैसा उन्हें नहीं दिया गया है और कई मजदूरों का जॉबकार्ड भी अपने पास […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : प्रखंड के बराढ़ी पंचायत के मनकी गांव के मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर अपने मजदूरी को लेकर प्रदर्शन किया. मजदूरों ने आरोप लगाया कि पैसा गबन कर लिया गया है. योजनाओं के कार्य कराने के बाद पैसा उन्हें नहीं दिया गया है और कई मजदूरों का जॉबकार्ड भी अपने पास रख लिये हैं.

इस बात की शिकायत 10 दिन पहले मजदूरों ने मनरेगा पीओ संजय कुमार को दी थी, जिन्होंने आश्वासन दिलाया था कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी, लेकिन 10 दिन बाद भी पीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसको लेकर मजदूरों ने सोमवार को आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया. मजदूरों का आरोप था कि बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर को इस संबंध में ज्ञापन देने की कोशिश कि लेकिन बीडीओ ने आवेदन को यह कहकर नहीं लिया कि यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है.
दोबारा मजदूर मनरेगा कार्यालय पहुंचे और पीओ संजय कुमार को इस संबंध में संज्ञान लेने को गुजारिश की. सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मजदूरों ने कहा कि अगर उनकी मजदूरी नहीं दी गयी तो वे जिलाधिकारी तक अपनी बात पहुंचायेंगे और अपनी मांग को लेकर बकाया राशि के भुगतान को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन