डॉक्टर की कार में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के जादोपुर चौक के पास एनएच 28 पर सोमवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने डॉक्टर की इको स्पॉट कार में टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद कार ट्रक से जा टकरायी. इस हादसे में चालक व बच्चों की जान बाल-बाल बची. हालांकि डॉक्टर कार में सवार नहीं […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के जादोपुर चौक के पास एनएच 28 पर सोमवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने डॉक्टर की इको स्पॉट कार में टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद कार ट्रक से जा टकरायी. इस हादसे में चालक व बच्चों की जान बाल-बाल बची. हालांकि डॉक्टर कार में सवार नहीं थे.
हादसे के बाद नगर थाने की पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी, वहीं चालक हादसा होने के बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थावे रोड स्थित डॉ आर सुनील का ड्राइवर स्कूल से बच्चों को लाने के लिए निकला था.
इसी दौरान जादोपुर चौक के पास बंजारी की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से कार में टक्कर मार दी. कार के आगे ट्रक था, जिसमें डॉक्टर की कार टकरा गयी. हादसे में कार के परखचे उड़ गये. चालक को मामूली रूप से चोट आयी.
हादसा होने के बाद आसपास के लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया. हालांकि पुलिस के आने से पहले वह भाग निकला. नगर थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. डॉ सुनील ने बताया कि चालक की पहचान कर ली गयी है.
मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. वहीं नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कहा कि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. गाड़ी को नुकसान पहुंचा है. पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है.
ट्रक ने बाइक में मारा धक्का, घंटों लगा जाम
मांझा. स्थानीय थाने के भड़कुइयां मोड़ के समीप सोमवार को एनएच-28 पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया. इससे बाइक पर सवार घायल हो गये.
वहीं, एनएच पर काफी देर तक जाम लग गया. बताया जाता है कि सोमवार को कुतुलपुर विशुनपुरा गांव का युवक बलदेव प्रसाद अपने पुत्र के साथ बाइक से गोपालगंज जा रहा था.
इसी बीच सामने से आ रहे तेज गति के ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल भर्ती कराया. उधर, घटना के बाद एनएच-28 पर जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




