गोपालगंज : स्कॉर्पियो ने बरातियों को कुचला, दो मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 7:35 AM
ऑर्केस्ट्रा को लेकर हुई थी मारपीट, गुस्से में चालक ने घटना को दिया अंजाम मीरगंज (गोपालगंज) : मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन उत्तर टोले में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गानों को लेकर झड़प के दौरान बेलगाम स्कॉर्पियो ने चार बरातियों को कुचल डाला. इनमें दो की मौके […]
ऑर्केस्ट्रा को लेकर हुई थी मारपीट, गुस्से में चालक ने घटना को दिया अंजाम
मीरगंज (गोपालगंज) : मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन उत्तर टोले में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गानों को लेकर झड़प के दौरान बेलगाम स्कॉर्पियो ने चार बरातियों को कुचल डाला.
इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बराती घायल हो गये. मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के जितवापुर निजामत निवासी प्रमोद शर्मा के पुत्र सोमू शर्मा व रवींद्र प्रसाद मंडल के पुत्र अमरजीत प्रसाद के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को छपरा गुदरी बाजार के शंकर शर्मा के बेटे की बरात मटिहानी नैन उत्तर टोले के सुदामा शर्मा के यहां आयी हुई थी.
ऑर्केस्ट्रा के दौरान दौरान कुर्सी पर बैठने व फरमाइशी गाना बजाने को लेकर बरातियों व ग्रामीणों में िववाद हुआ. बराती व ग्रामीण गांव की ओर लौटने लगे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो ने सड़क पर चल रहे बरातियों को कुचल दिया. इससे दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










