सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरांव : सोमवार की दोपहर सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा परिणाम की घोषणा जैसे ही हुई परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं में उत्साह भर गया. शहर के साइबर कैफे में परीक्षार्थियों ने अपने परिणाम जानने के उत्सुकता को लेकर समूह में खड़े रहे. इस दौरान सफल परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी तो असफल परीक्षार्थी अपने भाग्य […]
विज्ञापन
डुमरांव : सोमवार की दोपहर सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा परिणाम की घोषणा जैसे ही हुई परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं में उत्साह भर गया. शहर के साइबर कैफे में परीक्षार्थियों ने अपने परिणाम जानने के उत्सुकता को लेकर समूह में खड़े रहे. इस दौरान सफल परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी तो असफल परीक्षार्थी अपने भाग्य को कोसते रहे. सफल परीक्षार्थियों ने अपनी सफलता पर भगवान के चौखट पर माथा टेका और गुरुजन सहित परिजनों का आशीर्वाद लिया.
संत जॉन सेकेंडरी स्कूल के 155 परीक्षार्थियों ने सफलता की उड़ान भरी, जिसमें हरिओम तिवारी- 96.5%, अंशु कुमारी- 96%, नवनीत पाठक- 95.5%, अक्षत कुमार- 95.4% के अलावे संदीप कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, नुरैन खान, मो० वसीम खान ने 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर अपने विद्यालय सहित परिजनों का नाम रौशन किया.
इस परिणाम के बाद सफल परीक्षार्थियों को स्कूल के डायरेक्टर डॉ रमेश सिंह सहित सभी शिक्षकों ने बधाई दी है. वहीं स्थानीय कैंब्रिज स्कूल के परीक्षार्थियों ने भी अपना जलवा बिखेरा. स्कूल के विद्यार्थी ज्योतिरादित्या ने 97.2% अंक लाकर जिला का टॉपर बना. इसके साथ ही अभिषेक कुमार सिंह और आनंद कुमार राय ने गणित विषय मे शत प्रतिशत अंक लाकर अपनी मेहनत की कामयाबी चुंबी.
इसके साथ ही संदीप गुप्ता- 96.8%, श्वेता कुमारी- 96.6%, आदित्य राज- 95.6%, मनीष कुमार- 95.2% के अलावे 15 परीक्षार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक लाकर सफलता की कामयाबी हासिल की. इस सफलता पर स्कूल के चेयरमैन टीएन चौबे, प्राचार्य राजीव प्रधान आदि ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









