ब्लड बैंक ने खड़े किये हाथ, डोनर कार्ड पर भी नहीं मिल रहा खून
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 7:44 AM
विज्ञापन
गोपालगंज : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक ने मरीजों को खून देने से हाथ खड़ा कर दिया है. ब्लड बैंक में रेडक्रॉस सोसाइटी के डोनर कार्ड से भी खून नहीं मिल पा रहा है. गुरुवार को ब्लड के अभाव में कई मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो सका. कुछ मरीजों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करा […]
विज्ञापन
गोपालगंज : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक ने मरीजों को खून देने से हाथ खड़ा कर दिया है. ब्लड बैंक में रेडक्रॉस सोसाइटी के डोनर कार्ड से भी खून नहीं मिल पा रहा है. गुरुवार को ब्लड के अभाव में कई मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो सका. कुछ मरीजों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करा लिया.
ब्लड बैंक में खून नहीं होने के कारण हर रोज 10 से 15 मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है. करीब 30 लाख की आबादी वाले गोपालगंज जिले में एकमात्र ब्लड बैंक है, जिसमें तीन ग्रुप का महज 10 यूनिट ब्लड है. पांच ग्रुप का ब्लड कई दिनों से नहीं है.
रेडक्रॉस सोसाइटी के अधीन यह ब्लड बैंक संचालित है. रेडक्रॉस में सैकड़ों की संख्या में सदस्य हैं, लेकिन इन सदस्यों द्वारा ब्लड डोनेट नहीं किया जाता. रक्तदान के लिए रेडक्रॉस द्वारा कोई पहल भी नहीं की गयी, जिसके कारण दिनों दिन ब्लड बैंक की स्थिति दयनीय होती जा रही है. इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है.
डीबीडीटी व बीबीडीटी ने की पहल
जिले में रक्तदान को लेकर दो समाजसेवी संस्थाएं चल रही है. जिला ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी) व बिहार ब्लड डोनर टीम (बीबीडीटी) समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान कर ब्लड उपलब्ध करा रही है. रेडक्रॉस द्वारा इन संस्थानों को भी प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है, ताकि बेहतर तरीके से काम कर सकें और रक्तदान के लिए कैंप लगा सके.
क्या कहते हैं अधिकारी
ब्लड बैंक में खून नहीं है. ब्लड रक्तदान से जमा होता है, ब्लड बैंक में बनता नहीं है, इसलिए हम सभी को सोचना होगा. रक्तदान के लिए सबको आगे आने की जरूरत है.
डॉ कैप्टन एसके झा,
नोडल पदाधिकारी, ब्लड बैंक
सिधवलिया के दंगसी गांव की लालती देवी का हीमोग्लोबिन कम था. परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर आये थे. डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाने की सलाह दी. ब्लड डोनर कार्ड लेकर परिजन ब्लड बैंक में पहुंचे. वहां ब्लड नहीं होने के कारण लौटना पड़ा.
कुचायकोट के जलालपुर की सोनी देवी का ऑपरेशन था. परिजन ए-निगेटिव ब्लड के लिए परेशान थे. परिजनों के पास डोनर था, लेकिन उस ग्रुप का नहीं था. इसके कारण ब्लड नहीं मिल सका. ऑपरेशन के लिए गोरखपुर मरीज को लेकर जाना पड़ा.
सदर अस्पताल में शिक्षक ने किया रक्तदान
गोपालगंज : सदर अस्पताल में गुरुवार को शिक्षक ने रक्तदान किया. मांझा के रुपनचक निवासी व मध्य विद्यालय माडनपुर के शिक्षक जफर इमाम ने बताया कि फुलवरिया के चुरामनचक निवासी कनीज फातमा प्रसव पीड़ा थी.
डॉक्टरों ने खून की जरूरत बतायी. ब्लड बैंक में खून नहीं था, इसकी सूचना जैसे ही मिली रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंच गया. इस तरह मानवता की मिसाल कायम करते हुए रक्तदान कर महिला की जान बचायी. मौके पर शाह आलम, आशीफ जमाल, मेराज आलम, बेलाल अहमद, सरफराज अहमद, वसी अनवर, जाहिद अरमान, राजेश प्रसाद आदि मौजूद थे.
नहीं हैं इस ग्रुप के ब्लड
ब्लड ग्रुप मौजूद
ए निगेटिव, बी निगेटिव, एबी निगेटिव, ओ पॉजिटिव, ओ निगेटिव.
ये ग्रुप हैं मौजूद
बी पॉजिटिव सात यूनिट
ए पॉजिटिव दो यूनिट
एबी पॉजिटिव एक यूनिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










