पड़ोसी ने टॉफी खिलाने के बहाने तीन वर्षीया बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उचकागांव : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मुर्गी फार्म के संचालक ने अपने पड़ोस की तीन वर्षीय बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने बुलाकर मुर्गी फार्म में ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की बतायी जा रही है. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मुर्गी फार्म में ढूंढ़ते […]
विज्ञापन
उचकागांव : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मुर्गी फार्म के संचालक ने अपने पड़ोस की तीन वर्षीय बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने बुलाकर मुर्गी फार्म में ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मुर्गी फार्म में ढूंढ़ते हुए पहुंची तो बच्ची खून से लथपथ थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीण उग्र हो गये. ग्रामीणों ने आरोपित अधेड़ को पकड़कर पिटाई कर दी.
सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे थानाध्यक्ष किरण शंकर ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के 45 वर्षीय लाल महम्मद मियां कवही में अपने रिश्तेदार के घर लगभग ढाई सालों से रहकर उनके भाई की जमीन पर मुर्गी फार्म चलाता था.
प्रतिदिन वह आसपास की छोटी बच्चियों को टॉफी खिलाने के बहाने मुर्गी फार्म में बुलाते रहता था. मंगलवार की सुबह भी वह पड़ोस में रहनेवाली तीन वर्षीय बच्ची को अपने पास टॉफी देने के बहाने बुलाकर मुर्गी फार्म में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने मुर्गी फार्म को सील कर दिया है.
स्पीडी ट्रायल से िदलायी जायेगी सजा
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. जांच करने पहुंचे मीरगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु ने आक्रोशित लोगों को समझाया और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीन दिन के अंदर चार्जशीट जमा कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से एक महीने के अंदर आरोपित को सजा दिलाने का आश्वासन दिया.
गांव में पुलिस बल तैनात
गांव में किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस कैंप कर रही है. उधर सदर अस्पताल में भी ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. उचकागांव थाने की पुलिस के साथ महिला थाने की पुलिस कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन