दूधनाथ बैठा बने सरपंच, गुड्डू को बीडीसी का ताज
Updated at : 13 Mar 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : सदर प्रखंड में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के वोटों की गिनती हुई. सदर प्रखंड में कुल पांच पदों के लिए चुनाव होना था, जिसमें सरपंच के एक, पंचायत समिति सदस्य के एक तथा वार्ड सदस्य के तीन पद शामिल थे. चुनाव में विशुनपुर पश्चिमी के वार्ड 10 के लिए संतोष उपाध्याय व चौराव […]
विज्ञापन
गोपालगंज : सदर प्रखंड में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के वोटों की गिनती हुई. सदर प्रखंड में कुल पांच पदों के लिए चुनाव होना था, जिसमें सरपंच के एक, पंचायत समिति सदस्य के एक तथा वार्ड सदस्य के तीन पद शामिल थे. चुनाव में विशुनपुर पश्चिमी के वार्ड 10 के लिए संतोष उपाध्याय व चौराव के वार्ड संख्या दो के लिए साजिदा सिद्दीकी निर्विरोध निर्वाचित हुए.
अन्य पदों के लिए मतदान हुआ था. तिरबिरवां पंचायत के दूधनाथ बैठा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण मांझी को 399 मतों से हराकर सरपंच पद पर काबिज हुए. वहीं चंद्रेश्वर मांझी 579 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. रामपुर टेंगराही पंचायत के क्षेत्र संख्या एक में बीडीसी रंजय मिश्र के निधन पर खाली हुई सीट पर भी तीन उम्मीदवार थे. इसमें पूर्व बीडीसी के भाई गुड्डू मिश्रा ने रूपम देवी को 394 वोटों से हराया.
एकडेरवां पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए जमशेद आलम अपने प्रतिद्वंद्वी बबन राम को 53 वोटों से हराया. वोटों की गिनती दंडाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, सदर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशुनदेव साह, पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश सिंह के देख-रेख में हुई. इसके बाद सदर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने जनप्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र दिया और शपथ दिलायी.
पूरखास की पंचायत समिति सदस्य बनीं उर्मिला
कुचायकोट. एकमात्र पंचायत समिति सदस्य के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया. पंचायत समिति क्षेत्र संख्या दो के घोषित परिणाम में उर्मिला देवी ने मनोज सिंह को 1010 मतों से पराजित किया. उर्मिला देवी को 1393 मत मिले.
निर्वाची पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने विजयी प्रत्याशी को सर्टिफिकेट दिया. उर्मिला देवी पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चा यादव की पत्नी हैं. पिछले वर्ष बच्चा यादव के निधन से यह पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए रविवार को मतदान कराया गया था.
राज कुमार बने शेर के सरपंच
सिधवलिया. ग्राम कचहरी शेर के सरपंच पद पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती की गयी. प्रखंड कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार सिंह की देखरेख में हुई मतगणना में राजकुमार साह विजयी घोषित हुए.
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर साह को 1155 मतों से पराजित किया. राजकुमार साह को 1767, जबकि शंकर साह को 612 मत मिले. विजयी प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाणपत्र दिया.
बलेसरा पंचायत की मुखिया महातम चौधरी की पत्नी 2243 वोटों से विजयी
उचकागांव : प्रखंड की बलेसरा पंचायत में मुखिया पद के लिए हुए उपचुनाव में दिवंगत मुखिया महातम चौधरी की पत्नी मालती देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविता कुमारी को 2243 वोट के रिकॉर्ड मतों से हराकर विजयी घोषित हुईं.
वहीं, सांखे खास पंचायत की निवर्तमान सरपंच रामावती देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनामती देवी को 96 मतों से हराकर अपनी सीट बचाने में सफल रही.
दिवंगत मुखिया महातम चौधरी की पत्नी मालती देवी को रिकॉर्ड 2896 मत प्राप्त हुए. वहीं, निवर्तमान उपमुखिया गुलाईची देवी की पुत्रवधू कविता कुमारी को 653 मत प्राप्त हुए.
सांखे खास पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में रामावती देवी को 1057, सोनामती देवी को 961 और आशा देवी को 750 मत प्राप्त हुए. दोनों विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप सौरभ ने प्रमाणपत्र देने के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




