ePaper

भतीजी के तिलक समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, सात अन्य घायल

Updated at : 09 Mar 2019 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
भतीजी के तिलक समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, सात अन्य घायल

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंजके हथुआ में तिलक समारोह से लौट रही बोलेरो के चालक ने झपकी ली. पल भर में बोलेरो अनियंत्रित होकर उचकागांव थाने के वृंदावन गांव के सामने टोल टैक्स के डिवाइडर से टकरा गयी, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गयी, वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंजके हथुआ में तिलक समारोह से लौट रही बोलेरो के चालक ने झपकी ली. पल भर में बोलेरो अनियंत्रित होकर उचकागांव थाने के वृंदावन गांव के सामने टोल टैक्स के डिवाइडर से टकरा गयी, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गयी, वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे-पीछे आ रहे वाहन रुक गये. बोलेरो के भीतर से चीख-पुकार मच गयी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया.

पीड़ितों ने बताया कि पूर्वी चंपारण के रमगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव से राजकिशोर साह की बेटी चांदनी की शादी हथुआ के इंद्रजीत साह के बेटा विनोद से तय है. शुक्रवार की रात तिलक समारोह में राजकिशोर साह अपने भाई-रिश्तेदारों के साथ हथुआ पहुंचे थे. तिलक की रस्म पूरा करने के बाद रात के लगभग 12 बजे रमगढ़वा जाने के लिए बोलेरो में सवार होकर निकले. वे जैसे ही उचकागांव थाना क्षेत्र के गोपालगंज मीरगंज मुख्य मार्ग एनएच 85 पर वृंदावन के नजदीक टोल टैक्स के पास बोलेरो डिवाइडर से टकरा गयी.

राहगीरों ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला. इसकी जानकारी थावे के थानाध्यक्ष विशाल आनंद को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल ले गये. अस्पताल में डॉक्टरों ने रामगढ़वा थाने के मुरला निवासी 65 वर्षीय रामसेवक साह और उनके पुत्र 35 वर्षीय नंदकुमार साह को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों में उसी गांव के सत्यप्रकाश कुमार, शंभु प्रसाद , श्रवण कुमार साह, बोलेरोचालक नंदकिशोर प्रसाद तथा रिश्तेदार छतवन थाने के वरियारपुर के रहने वाले शैलेश कुमार, विकास, मिथलेश कुमार शामिल हैं. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन