बिहार : बरात से लौट रही बोलेरो नहर में पलटी, 6 घायल, यूपी गयी थी बरात

Updated at : 30 Jan 2019 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बरात से लौट रही बोलेरो नहर में पलटी, 6 घायल, यूपी गयी थी बरात

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सीवान अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना बुधवार की सुबह चार बजे की है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. इस हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सीवान अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना बुधवार की सुबह चार बजे की है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात सीवान जिले के तियाय से निर्भय कुमार की बरात यूपी के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी महुअवा गयी थी. बरातियों से भरी बोलेरो लौटने के क्रम में कटेया थाने के तेतरिया नहर में पलट गयी. हादसे में आधा दर्जन बराती गंभीर रूप से घायल हो गये.

आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को नहर से बाहर निकाला. तब तक पीछे से आ रहीं बरात की अन्य गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गयीं. दूसरी गाड़ियों से सभी घायलों को सीवान अस्पताल ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर थी. काफी मशक्कत के बाद उन्हें नहर के पुल के नीचे से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. पंचदेवरी पिकेट प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. अभी बरातियों द्वारा इसके आगे कोई सूचना नहीं दी गयी है. क्षतिग्रस्त बोलेरो घटनास्थल पर ही है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन