भूमि विवाद में चाचा-भतीजा की गोली मार कर हत्या, उग्र ग्रामीणों ने आरोपित के घर में लगायी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 2:18 PM
गोपालगंज : जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित मटिहता गांव में भूमि विवाद में सोमवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजा बताये जाते हैं. दो लोगों की हत्या किये जाने के बाद से गांव में तनाव है. घटना के बाद गांव में तनाव के मद्देनजर […]
गोपालगंज : जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित मटिहता गांव में भूमि विवाद में सोमवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजा बताये जाते हैं. दो लोगों की हत्या किये जाने के बाद से गांव में तनाव है. घटना के बाद गांव में तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोली मारने के आरोपित के घर में आग लगा दी और जमकर उत्पात मचाया.
गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित मटिहता गांव निवासी मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के बगल में गैरमजरुआ आम जमीन है. इस जमीन की बंदोबस्ती उनके नाम से है. इस जमीन पर आज वे लोग मिट्टी भराई का काम करा रहे थे. इसके बाद गांव के ही गुड्डू खान उर्फ गुड्डू मियां से उनलोगों की मारपीट हो गयी. मामला बढ़ने पर गुड्डू मियां अपने घर से बंदूक ले आये और पांच राउंड फायरिंग की. गोली लगने से चाचा-भतीजा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने घर में ही छिप गया. घर में ही छिपने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी. सूचना है की आरोपित ने घर में से ही फिर तीन राउंड फायरिंग की. इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और आरोपित के घर में आग लगा दी. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किये हैं.
इधर, कुचायकोट पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. वहीं, गांव में अब भी दहशत और तनाव का माहौल है. सदर एसडीपीओ विनय तिवारी सहित भारी संख्या में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है. परिजन आरोपित को गिरफ्तार करने और कुचायकोट पुलिस को सूचना देने के बावजूद कारवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










