प्रताड़ना मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे ससुर से जब सरेआम भीड़ गयी बहू...

Updated at : 14 Aug 2018 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रताड़ना मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे ससुर से जब सरेआम भीड़ गयी बहू...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में प्रताड़ना के मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे ससुर के साथ बहू भिड़ गयी. दोनों के बीच हाथा-पाइ की नौबत आ गयी. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर महिला और उसके ससुर को समझा कर मामले को शांत करा दिया. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में प्रताड़ना के मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे ससुर के साथ बहू भिड़ गयी. दोनों के बीच हाथा-पाइ की नौबत आ गयी. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर महिला और उसके ससुर को समझा कर मामले को शांत करा दिया.

जानकारी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ जलालपुर की लैला खातून ने बताया कि 2014 में यूपी के पड़रौना निवासी शौकत अली के साथ शादी हुई थी. महिला ने अपने पति का अवैध संबंध देयादीन के साथ होने का आरोप लगाया था. जिसका विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया. इस मामले में कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही थी. कुटुंब न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई थी. महिला के ससुर व भैसुर कोर्ट में पहुंचे थे. सुनवाई से पहले महिला की मुलाकात ससुर व भैसूर से कोर्ट परिसर में हो गयी. दोनों के बीच बकझक हुई और हाथापाई की नौबत आ गयी.

ये भी पढ़ें… तांत्रिक संग बहू को आपत्तिजनक स्थिति में जब ससुर ने रंगे हाथों पकड़ा…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन