ePaper

फेसबुक से परवान चढ़ा प्यार, घर से भागकर जब प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका तो उड़ गये होश

Updated at : 17 Jul 2018 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक से परवान चढ़ा प्यार, घर से भागकर जब प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका तो उड़ गये होश

गोपालगंज : बिहारकेगोपालगंजमें गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक युवती को फेसबुक पर प्यार करना मुसीबत तब बन गया. फेसबुक पर चैटिंग कर प्रेमी ने उसे मिलने के लिए मोतिहारी बुला लिया. प्रेमी से मिलने के बाद युवती पर तो समझो पहाड़ ही टूट पड़ा. कई दिनों बाद युवती को पता चला कि जिससे प्यार कर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारकेगोपालगंजमें गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक युवती को फेसबुक पर प्यार करना मुसीबत तब बन गया. फेसबुक पर चैटिंग कर प्रेमी ने उसे मिलने के लिए मोतिहारी बुला लिया. प्रेमी से मिलने के बाद युवती पर तो समझो पहाड़ ही टूट पड़ा. कई दिनों बाद युवती को पता चला कि जिससे प्यार कर रही है वह किन्नर है. फेसबुक पर खुबसूरत व हैंडसम दिखने वाला प्रेमी जब सामने आया तो युवती का होश ही उड़ गया.

तीन दिन तक प्रेमी के साथ रहकर युवती किसी तरह भागकर अपने घर वापस लौट गयी. युवती का मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. जिसमें युवती ने सनसनीखेज बयान देकर सबको चौका दिया. बता दे कि गोपालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का दो वर्ष पूर्व से मोतिहारी के रहने वाले एक युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी. युवती को युवक अपने बातों की जाल में इतना फांस लिया कि युवती उसपर खुद से ज्यादा विश्वास करने लगी. इतना ही नहीं प्रेमी के कहने पर एक सप्ताह पूर्व घर छोड़ कर प्रेमी से मिलने मोतिहारी पहुंच गयी.

इधर, युवती के घर वाले हर तरफ खोजबीन किये. नाते रिश्तेदारी में पता किये, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसी बीच कही से पता चला तो परिजनों ने मोतिहारी के रहने वाले युवक अशोक कुमार के खिलाफ थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी. पुलिस मामला दर्ज कर अभी जांच शुरू भी नहीं कि थी कि अपहरण के आठवें दिन युवती खुद से ही घर लौट गयी. कोर्ट ने युवती का मेडिकल चेकअप कराने के बाद बयान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें… शादीशुदा महिला को विश्वास में लेकर पहले स्कॉर्पियो में बैठाया, फिर चलती गाड़ी में किया गैंगरेप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन