लूट की कार में घूम रहे तीन धराये

Published at :06 Apr 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
लूट की कार में घूम रहे तीन धराये

ट्रकचालक हत्याकांड में सुराग नहीं गोपालगंज : बंजारी हाईवे पर हुए ट्रकचालक हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे. ट्रक मालिक तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं. पुलिस छापेमारी और पूछताछ तक ही सिमट गयी है. कांड में कार्रवाई नहीं होने से ट्रकचालक के परिजनों का पुलिस से भरोसा उठता […]

विज्ञापन

ट्रकचालक हत्याकांड में सुराग नहीं

गोपालगंज : बंजारी हाईवे पर हुए ट्रकचालक हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे. ट्रक मालिक तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं. पुलिस छापेमारी और पूछताछ तक ही सिमट गयी है. कांड में कार्रवाई नहीं होने से ट्रकचालक के परिजनों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है. ध्यान रहे कि गत मंगलवार की दोपहर चालक चिरंजीवी राय ट्रक लेकर बंजारी पहुंचा, जहां उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी और देर शाम को उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए ऑटो से ले जाने का प्रयास किया जा रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया.
चिरंजीवी की पत्नी रंजीता देवी ने ट्रक मालिक व उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें कहा है कि पति चिरंजीवी उचकागांव थाने के पिपराही के रहने वाले धनलाल महतो का ट्रक चलाते थे. एक साल की मजदूरी नहीं दी गयी थी. इसके चलते ट्रकचालक व ट्रक मालिक से कुछ वाद-विवाद हुआ था और चिरंजीवी राय ने एक सप्ताह पहले ही ट्रक चलाना छोड़ दिया था. बीते 31 मार्च, 2018 को ट्रक मालिक धनलाल महतो व उसका भाई सतीश महतो घर बरईपट्टी पहुंचे. आरजू-विनती करते हुए बोले वाराणसी से मेटल लादकर लाना है, तुम्हारा जितना पीछे का बकाया मजदूरी है वह भी मिल जायेगा. इसके बाद चिरंजीवी राय को अपने साथ लेकर चले गये. ट्रक के कथित रूप से मालिक धनलाल महतो और उसका भाई सतीश महतो की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस चालक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है.
अब तक ट्रक मालिक
तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
छापेमारी और पूछताछ तक सिमट गयी पुलिस की कार्रवाई
अगलगी में चार घर जले, लाखों की क्षति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन