बिहार : गोपालगंज के युवक को एनआईए ने लिया हिरासत में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बोधगया बम मामले में एनआईए की टीम ने गोपालगंज के एक युवक की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे हिरासत में लिया गया. नगर थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की देर रात खजूरबानी स्थित महफूज आलम के घर पहुंची और उसकी बात एनआईए के अधिकारियों से करायी. फिर […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बोधगया बम मामले में एनआईए की टीम ने गोपालगंज के एक युवक की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे हिरासत में लिया गया. नगर थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की देर रात खजूरबानी स्थित महफूज आलम के घर पहुंची और उसकी बात एनआईए के अधिकारियों से करायी.
फिर उसे नगर थाना लाया गया, जहां मौजूद एनआईए की टीम ने पूछताछ की. पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम नेे गोपालगंज में सोहैल खान बनकर अपने नेटवर्क को मजबूत किया था, जिसमें उसके प्रमुख साथी बेदारबख्त उर्फ धन्नू राजा को गिरफ्तार किया जा चुका है.
एनआईए के रडार पर कुल 33 युवकों के होने की बात बतायी जा रही है. मालूम हो कि बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर के पास और अन्य जगहों से सूटकेस में रखे दो आईईडी बम बरामद किये गये थे. इन बमों की बनावट इतनी जटिल थी कि 24 घंटे बाद भी एनआईए की टीम उन्हें निष्क्रिय नहीं कर पायी.अंत में फाल्गु नदी तट पर नियंत्रित विस्फोट कराकर इन बमों काे नष्ट किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




