दो किसानों की हालत बिगड़ी, हार्ट की शिकायत

Published at :31 Jan 2018 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
दो किसानों की हालत बिगड़ी, हार्ट की शिकायत

नाराजगी. अनशन पर बैठे सत्याग्रही किसानों ने अस्पताल जाने से किया इन्कार दूसरे अनशनकारी की बीपी लो होने से बिगड़ी हालत सदर अस्पताल से बुलायी गयी डॉक्टरों की टीम, होगी जांच पिछले 26 दिनों से सत्याग्रह आंदोलन पर डटे हैं इलाके के किसान सासामुसा : सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने के लिए अनशन पर […]

विज्ञापन

नाराजगी. अनशन पर बैठे सत्याग्रही किसानों ने अस्पताल जाने से किया इन्कार

दूसरे अनशनकारी की बीपी लो होने से बिगड़ी हालत
सदर अस्पताल से बुलायी गयी डॉक्टरों की टीम, होगी जांच
पिछले 26 दिनों से सत्याग्रह आंदोलन पर डटे हैं इलाके के किसान
सासामुसा : सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने के लिए अनशन पर बैठे सत्याग्रही किसानों की पांचवें दिन हालत गंभीर हो गयी. डॉक्टरों की जांच में एक सत्याग्रही में हार्ट तो दूसरे का बीपी काफी गिरा हुआ था. अनशनकारियों ने सदर अस्पताल जाने की प्रशासन की पहल को ठुकरा दिया है. कुचायकोट के बीडीओ दीपचंद्र जोशी तथा थानेदार अवधेश कुमार की टीम पहुंचकर अनशनकारियों से बात कर उनके इलाज के लिए डॉ बीके सिंह की टीम को बुलाया. जांच में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दियारा संघर्ष समिति के संयोजक अनिल मांझी के हार्ट में शिकायत मिली, जबकि कालामटिहनिया के किसान रोशन साह की बीपी काफी गिरने के कारण पिछले 14 घंटे से पेशाब बंद होने की शिकायत पर प्रशासन के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है.
तत्काल डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. सदर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाने का आग्रह किया गया है. उधर, अनशन पर बैठे अहिंसा सेना के राष्ट्रीय संयोजक राम कुमार मांझी की हालत भी ठीक नहीं है, जबकि आरिफ खां एवं अन्य के स्वास्थ्य की जांच की गयी है. सत्याग्रह पर बैठे किसानों ने कहा कि किसानों ने कहा कि जब तक चीनी मिल चालू नहीं होता, तब तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जारी रखेंगे. चीनी मिल मजदूरों की मौत के बाद से फैक्टरी बंद है और किसान परेशान हैं. सत्याग्रह आंदोलन के प्रति सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा निंदनीय है. मिल चालू कराने के लिए मिल मालिक द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है.
मिल प्रबंधन द्वारा मृत मजदूरों के परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया. अनशन के समर्थन में उतरे सीपीएम के सचिव शिवनारायण बारी ने कहा कि सरकार 3.65 लाख किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है. सत्याग्रह आंदोलन को राजद के अरुण सिंह, सच्चिदानंद ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव किसान सभा रघुनाथ सिंह, संयुक्त सचिव किसान सभा मैनेजर माली, राजद नेता अरुण सिंह, सुनील यादव, आरिफ खान, मिथिलेश कुमार राय, भूपेंद्र पांडे, मेघनाथ चौबे, अरुण सिंह, अर्जुन यादव, उमेश यादव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन