शराब के नशे में धुत दो शराबी गिरफ्तार

Published at :30 Jan 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत दो शराबी गिरफ्तार

कटेया : पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब के नशे में एक व्यक्ति बेलही गांव में हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही थाने के एएसआई बृजभूषण सिंह सत्यापन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में […]

विज्ञापन

कटेया : पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब के नशे में एक व्यक्ति बेलही गांव में हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही थाने के एएसआई बृजभूषण सिंह सत्यापन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में शीतल मठ के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति शराब नशे में गिरा हुआ दिखा.

उसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के धनौती निवासी ओम प्रकाश साह बताया जा रहा है. वहीं, बेलही गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के बेलही खास निवासी अवध मंडल बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के बाद सोमवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन