पेट्रोल टैंकर से 22 लाख की शराब जब्त

बैकुंठपुर (गोपालगंज) : बैकुंठपुर पुलिस ने तेल टैंकर में शराब की तस्करी होने का खुलासा किया है. पुलिस ने 22 लाख की शराब के साथ हरियाणा के सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शराब माफिया और तेल टैंकर का चालक भागने में सफल रहे हैं. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कृतपुरा बाजार […]
बैकुंठपुर (गोपालगंज) : बैकुंठपुर पुलिस ने तेल टैंकर में शराब की तस्करी होने का खुलासा किया है. पुलिस ने 22 लाख की शराब के साथ हरियाणा के सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शराब माफिया और तेल टैंकर का चालक भागने में सफल रहे हैं. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कृतपुरा बाजार के समीप डीजल टैंकर में शराब की तस्करी होने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान भारत पेट्रोलियम लिखा हुआ तेल टैंकर बरामद किया गया, जिसमें 236 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गयी, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बतायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देख घने कुहासे का लाभ उठा कर चालक और शराब माफिया भागने में सफल रहे.
अब तेल टैंकर का शराब की तस्करी के लिए उपयोग कर रहे शराब माफिया
डीजल टैंक से 236 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
शराब माफिया और तेल टैंकर का चालक भागने में रहे सफल
शराब लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत, चालक धराया
साहेबपुरकमाल : पंजाब से चावल के साथ भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहा ट्रक सनहा नवटोलिया गांव के समीप सनहा मोड़ पर गड्ढे में लुढ़क गया, जिसमें खलासी की मौत हो गयी. गाड़ी का पीछा कर रही पुलिस ने भाग रहे चालक को धर दबोच लिया. गिरफ्तार चालक पंजाब प्रांत के अमृतसर जिलांतर्गत टेरखुर्दा निवासी मंजीत सिंह का पुत्र महावीर सिंह है.
मृत खलासी की पहचान चालक के चचेरे भाई राजवीर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रक के आगे चल रहे बोलेरो पर सवार बोलेरो सवार लाइनर लाखो थाना क्षेत्र के इनियार निवासी गणेश सिंह का पुत्र बौधू कुमार तथा टुनटुन सिंह के पुत्र विकास कुमार को भी बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया कर लिया है.
355 कार्टन शराब के साथ दस गाड़ियां जब्त
महुआ : एसएसबी के जवानों ने पहाड़पुर गांव में शराब से लदे ट्रक के साथ छोटे-बड़े दस वाहनों को पकड़ कर थाने को सुपुर्द कर दिया. 355 कार्टन शराब बरामद की गयी. जवानों द्वारा शुक्रवार की रात में गश्ती की जा रही थी, तभी पहाड़पुर हाट में शराब के धंधेबाजों द्वारा शराब से लदे ट्रक को अनलोड किया जा रहा था. मौके पर पहुंचे एसएसबी के जवानों को देखते ही धंधेबाज भाग निकले. इस दौरान जवानों ने ट्रक की जांच की, तो उसमें शराब पायी गयी. इस दौरान बड़े ट्रक के अलावा एक पिकअप, एक बोलेरो, एक इंडिका व एक मारुति कार के अलावा पांच बाइकें मौके से बरामद की गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




