ट्रक ने सिपाही को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती कुचायकोट के दाहा पुल पर हादसा गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा में दाहा नदी पुल के पास सोमवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मारकर घायल कर दिया. घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर बनी […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कुचायकोट के दाहा पुल पर हादसा
गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा में दाहा नदी पुल के पास सोमवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मारकर घायल कर दिया. घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस लाइन में रहनेवाले सिपाही अरविंद साह की कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर तैनाती है. ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से पुलिस लाइन वापस आ रहे थे. इसी बीच सासामुसा पुल के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में घायल सिपाही का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुिलस मामले की जांच कर रही है. मारने वाले ट्रक की खोज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




