सर्द हवा बनी जानलेवा, ठंड के कारण घरों में दुबके लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ 2.5 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हवा गुरुवार को भी सूर्य ने नहीं दिये दर्शन, ठंड से राहत नहीं गोपालगंज : बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली. गलन के कारण […]
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ 2.5 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
गुरुवार को भी सूर्य ने नहीं दिये दर्शन, ठंड से राहत नहीं
गोपालगंज : बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली. गलन के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और सर्द पश्चिमी हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार की सुबह शहर और गांव शीतलहर की चपेट में रहा. गलन के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. दिन में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक जानलेवा ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है. 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण गलन बरकरार है. हालांकि, दिन में धुंध और कोहरे के बीच से सूर्य देव की झलक दिखी. पर धूप ठंड पर यह बेअसर रही.
दोपहर बाद से ही छाने लगा घना कोहरा : गुरुवार की रात से अचानक मौसम में बदलाव आने से ठंड ने लोगों की मुश्किल बढ़ गयी है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि के साथ 5.1 एवं अधिकतम तापमान 14.8 पर पहुंच गया है. इसके कारण सर्द पश्चिमी हवाओं से पूरा शहर कांप रहा है. दोपहर बाद से 2.30 बजे दूसरे दिन सूर्य ने घंटे भर के लिए दर्शन दिये. फिर शीतलहर ने पांव फैलाना शुरू कर दिया. लोग शाम ढलने से पूर्व ही ठंड से बचने के लिए घरों में कैद हो गये.
मौसम में अभी बना रहेगा उतार- चढ़ाव : मौसम विभाग के अनुसार अभी 15 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने कहा कि 13 जनवरी के बाद मामूली सुधार होने की उम्मीद जतायी गयी है. उन्होंने कहा कि हवा की गति तेज हुई तो सुबह कोहरा नहीं होगा. हवा सामान्य रहने की स्थिति में ठंड के साथ कोहरे का भी प्रकोप रहेगा.
पिछले सात वर्षों का
11 जनवरी का तापमान
वर्ष न्यून. अधि.
2011 5.0 15.6
2012 12.6 21.6
2013 5.5 14.3
2014 9.5 19.5
2015 8.7 18.0
2016 7.0 24.0
2017 10.5 22.4
2018 5.1 14.8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




