76 कृषि समन्वयकों को नौकरी का तोहफा

Published at :11 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
76 कृषि समन्वयकों को नौकरी का तोहफा

बुधवार को समाप्त हो गयी नियोजन की प्रक्रिया गुरुवार से नियमित नियुक्ति का काम होगा शुरू गोपालगंज : जिले में कार्यरत कृषि समन्वयकों को नये साल के पहले महीने में पक्की नौकरी का तोहफा सरकार ने दिया है. अब तक नियोजित कृषि समन्वयकों का नियोजन 10 जनवरी, 2018 को समाप्त कर दिया गया और अब […]

विज्ञापन

बुधवार को समाप्त हो गयी नियोजन की

प्रक्रिया
गुरुवार से नियमित नियुक्ति का काम होगा शुरू
गोपालगंज : जिले में कार्यरत कृषि समन्वयकों को नये साल के पहले महीने में पक्की नौकरी का तोहफा सरकार ने दिया है. अब तक नियोजित कृषि समन्वयकों का नियोजन 10 जनवरी, 2018 को समाप्त कर दिया गया और अब 11 जनवरी से इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जायेगी. कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि कृषि समन्वयकों की नियुक्ति के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग से कृषि निदेशालय को अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिलावार अनुशंसा प्राप्त हुई है. बिहार कृषि समन्वयक नियमावली 2014 के तहत कृषि समन्वयकों के नियुक्ति सक्षम प्राधिकार संबंधित जिले के डीएओ हैं.
इसके लिए डीएओ आयोग से प्राप्त कृषि समन्वयकों के अनुशंसा अभिलेख व कागजात फोल्डर 10 जनवरी तक बामेती, पटना के कार्यालय से स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाणपत्रों की जांच कर अपने स्तर से संतुष्ट होने के बाद व निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के उपरांत नियुक्ति के संबंध में अागे की कार्रवाई की जायेगी. इसमें नियुक्ति प्राधिकार कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग में निहित अनुदेशों का पालन भी करेंगे. यह भी निर्देश दिया गया है कि कृषि समन्वयकों की अनुशंसा आयोग से प्राप्त हो गयी है. इसलिए संविदा नियोजित कृषि समन्वयकों का नियोजन मुक्त होना आवश्यक है. इसलिए 10 जनवरी से जिले में कार्यरत संविदा नियोजित कृषि समन्वयकों की सेवा अपराह्न से समाप्त करने का सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है. इसके अनुसार सभी डीएओ अपने स्तर से आदेश निर्गत करेंगे. वहीं, 11 जनवरी से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी जो 10 फरवरी तक चलेगी. नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन प्रखंड व पंचायतवार विकल्प प्राप्त किया जायेगा और अभ्यर्थियों की नियुक्ति गृह प्रखंड में नहीं की जायेगी.
आंकड़ों पर एक नजर
144 पद सृजित हैं जिले में
76 पदों पर तैनात हैं कृषि समन्वयक
68 पद हैं रिक्त
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकार के निर्देशानुसार कृषि समन्वयकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसमें सभी नियमों का पालन किया जा रहा है.
सुरेश प्रसाद, डीएओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन