अब बिना टिकट पकड़े गये तो देना पड़ेगा दोगुना किराया

गोपालगंज : रेलवे ने बिना टिकट ट्रेनों में सफर करनेवालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अब बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों से जिस स्टेशन से ट्रेन चली है वहां से किराया और उसी के बराबर जुर्माना भी लिया जायेगा. इससे पहले चेकिंग स्टेशन से ही जुर्माना वसूला जाता था. हालांकि, जनरल टिकट […]
गोपालगंज : रेलवे ने बिना टिकट ट्रेनों में सफर करनेवालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अब बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों से जिस स्टेशन से ट्रेन चली है वहां से किराया और उसी के बराबर जुर्माना भी लिया जायेगा. इससे पहले चेकिंग स्टेशन से ही जुर्माना वसूला जाता था. हालांकि, जनरल टिकट लेकर आरक्षित बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत प्रदान की गयी है. पहले रेल प्रशासन ने देश के सभी प्रमुख स्टेशनों को टिकट चेकिंग स्टेशन बना रखा था.
यहां ट्रेनें न्यूनतम 10 मिनट रुकती थीं. इस स्टेशन पर सभी यात्रियों का टिकट चेक किया जाता था. यहां से ट्रेन चलने के बाद यह मान लिया जाता था कि अब कोई भी यात्री बगैर टिकट नहीं है. इसके बाद भी बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई यात्री से चेकिंग स्टेशन से किराया और 250 रुपया जुर्माना लेते थे. रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों का स्टाेपेज 10 मिनट से भी कम कर दिया है, जिस ट्रेन का स्टाेपेज 15 मिनट था, उसका स्टाेपेज अब आठ मिनट कर दिया गया है. ऐसे में देश भर के चेकिंग स्टेशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




