3.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, 13 तक स्कूल बंद

गोपालगंज : उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली बर्फीली हवाओं के चलते पारे के गिरने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को न्यूनतम पारा सोमवार के मुकाबले 0.1 डिग्री और चढ़ कर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री पर पहुंच गया. पछिया हवा 15.3 किमी प्रति घंटे चली. इसके देखेते हुए डीएम […]
गोपालगंज : उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली बर्फीली हवाओं के चलते पारे के गिरने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को न्यूनतम पारा सोमवार के मुकाबले 0.1 डिग्री और चढ़ कर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री पर पहुंच गया. पछिया हवा 15.3 किमी प्रति घंटे चली. इसके देखेते हुए डीएम ने सरकारी व गैरसरकारी स्कूलाें को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है.
धूप की ताप को बर्फीली हवाओं ने जमीन पर उतरने नहीं दिया. नतीजतन शाम तक गलन एक बार फिर बढ़ चली. धूप और बादलों की रस्साकसी का सिर्फ इतना ही नतीजा निकला कि अधिकतम तापमान सोमवार को बढ़ कर 15.6 तक पहुंच गया. सोमवार को अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी रिकार्ड की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




