घने कोहरे के बाद निकली धूप, पर कड़ाके की ठंड से राहत नहीं

Published at :09 Jan 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
घने कोहरे के बाद निकली धूप, पर कड़ाके की ठंड से राहत नहीं

गोपालगंज : हिमालय पर लगातार हो रही बर्फबारी के बीच लोगों को धूप के दर्शन हुए, लेकिन यह धूप में गरमी नहीं थी. धूप कमजोर होने से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली. दोपहर एक बजे तक कड़ाके की ठंड से कांपते लोगों को धूप ने करीब तीन घंटे तक राहत दी, […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हिमालय पर लगातार हो रही बर्फबारी के बीच लोगों को धूप के दर्शन हुए, लेकिन यह धूप में गरमी नहीं थी. धूप कमजोर होने से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली. दोपहर एक बजे तक कड़ाके की ठंड से कांपते लोगों को धूप ने करीब तीन घंटे तक राहत दी, शाम ढलते ही ठंड बढ़ गयी. सोमवार की सुबह भी पिछले तीन दिनों की तरह ही ठंड रही. रात में तापमान चार डिग्री से नीचे गिर गया. कड़ाके की ठंड का असर हर तरफ दिखने लगा है. शाम होते ही चौक-चौराहे वीरान हो जा रहे हैं. लोग अपने-अपने घरों में सिमट गये. सोमवार की शाम सात बजे पूरा बाजार एक तरह से खामोश हो गया. भीड़-भाड़ वाले चौराहें और बाजार भी सुनसान थे. इक्का-दुक्का लोग जरूरी काम को लेकर आ-जा रहे थे.

साइबेरियन हवाओं से जारी रहेगा ठंड का सिलसिला: मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम में बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है. यही वजह है कि सोमवार को दोपहर बाद धूप निकली. धूप के बावजूद ठंड की वजह उत्तर पश्चिम से 10 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही साइबेरियन हवाएं हैं. मंगलवार तक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. जिसकी वजह से ठंड की यही स्थिति बने रहने का सिलसिला जारी रहेगा.
दमा के मरीज रखें विशेष ख्याल
दमा के मरीजों के लिए भी ठंड में लापरवाही खतरनाक हो सकती है. इस मौसम में कोहरे के कारण वातावरण में नमी से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. टॉ आरपी सिंह की माने तो सांस के मरीजों यहां तक कि स्वस्थ लोगों को भी ठंड में निमोनिया अधिक होता है. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बूढ़ों के लिए निमोनिया जानलेवा भी हो सकता है. इस मौसम में अक्सर धुआं व कोहरे से मिलकर धुंध बना लेता है. यह जब सांस की नलियों को जाता है तो सामान्य लोगों को भी खांसी, सांस फूलने की शिकायत होने लगती है.
न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड
दोपहर की धूप का परिणाम सिर्फ इतना रहा कि सोमवार का अधिकतम तापमान रविवार से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13.3 से बढ़कर 17.3 डिग्री सेल्सियस हो गया. हालांकि, न्यूनतम तापमान ने पिछले ना साल की रिकार्ड को तोड़ दिया. पिछले दिन 5.3 के मुकाबले 1.8 डिग्री कम रहा और तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लगातार चौथे दिन भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. आर्द्रता 97 फीसदी रही.
रात में अचानक तापमान चार डिग्री से नीचे गिर गया
पिछले दिनों में का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
01 जनवरी 16.2 9.7
02 जनवरी 15.6 7.2
03 जनवरी 14.5 6.4
04 जनवरी 14.4 6.1
05 जनवरी 14.1 5.8
06 जनवरी 13.3 5.2
07 जनवरी 17.3 3.5
परेशानी से ऐसे बचें
अचानक होनेवाले तापमान में परिवर्तन से बचें
गर्म कपड़े, सिर पर गर्म टोपी व पैरों में मोजे पहने
अधिक ठंड होने पर सुबह टहलने नहीं जाएं
गठिया के रोगी जोड़ों को गर्म रखें , नियमित व्यायाम करें
कपड़ा या बर्तन धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन