49 वर्षों के बाद 14 जनवरी की रात 8.18 बजे मकर में प्रवेश करेगा सूर्य

Published at :09 Jan 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
49 वर्षों के बाद 14 जनवरी की रात 8.18 बजे मकर में प्रवेश करेगा सूर्य

मकर संक्रांति को घी और कंबल का दान करने से मिलता है मोक्ष गोपालगंज : स्नान व दान का मकर संक्रांति का विशेष पुण्यकाल 49 वर्षों के बाद इस बार 14 जनवरी की रात आठ बजकर आठ मिनट से होगा, जो अगले दिन 15 जनवरी को दिन के 12 बजे तक रहेगा. 1969 में भी […]

विज्ञापन

मकर संक्रांति को घी और कंबल का दान करने से मिलता है मोक्ष

गोपालगंज : स्नान व दान का मकर संक्रांति का विशेष पुण्यकाल 49 वर्षों के बाद इस बार 14 जनवरी की रात आठ बजकर आठ मिनट से होगा, जो अगले दिन 15 जनवरी को दिन के 12 बजे तक रहेगा. 1969 में भी मकर के सूर्य रात 8.12 बजे हुए थे. इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनेगी. इसलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक कार्यों का खास महत्व है. ऐसी धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर फिर मिल जाता है. इस दिन शुद्ध घी और कंबल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है. गंगा स्नान का विशेष महत्व है.
मकर संक्रांति के मौके पर ब्राह्मणों को दान करने की परंपरा सनातन काल से रही है. ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित राजेश्वरी मिश्र की माने तो इस बार रवि की रात में सूर्य के मकर में होने के कारण किसानों के लिए बेहतर लाभ देने वाला होगा. हालांकि, हर क्षेत्र में समृद्धि देने वाला होगा. इस दिन खिचड़ी चढ़ाने और दान करने का विशेष फल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन