तीन दिनों के बाद निकली धूप, पारा चढ़ा, लोगों को मिली राहत

Published at :05 Jan 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों के बाद निकली धूप, पारा चढ़ा, लोगों को मिली राहत

धूप निकलने से तीन डिग्री चढ़ा दिन का पारा गोपालगंज : बर्फीली हवा के थमने से लोगों को राहत मिली है. 19.5 किमी की गति से चल रही हवा की रफ्तार गुरुवार को 14 किमी कम हो गयी. इसकी गति 5.5 किमी प्रति घंटे दर्ज की गयी. वहीं, तीन दिनों के बाद हल्की धूप निकली, […]

विज्ञापन

धूप निकलने से तीन डिग्री चढ़ा दिन का पारा

गोपालगंज : बर्फीली हवा के थमने से लोगों को राहत मिली है. 19.5 किमी की गति से चल रही हवा की रफ्तार गुरुवार को 14 किमी कम हो गयी. इसकी गति 5.5 किमी प्रति घंटे दर्ज की गयी. वहीं, तीन दिनों के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते ही फिर से कनकनी बढ़ गयी. गुरुवार को आर्द्रता 96.2 फीसदी रहा. न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़ कर 17.1 डिग्री तक पहुंचा.
गुरुवार की सुबह 8:30 बजे न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि 11:30 बजे 13.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे इसमें सुधार भी हुआ. दोपहर के बाद फिर तापमान गिरने लगा और गलन बढ़ गयी. पछुआ हवा तेज होने से कोहरा छा गया. इससे लोगों को परेशानी हुई. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस सप्ताह बारिश की संभावना है.
अभी और सतायेगी ठंड
पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी हो रही है. पहाड़ की हवा मैदान तक पहुंचते-पहुंचते तक काफी तेज हो जाती है. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि मौसम पल-पल बदल रहा है. ठंड अभी अगले सप्ताह तक सतायेगी. साइबेरिया से आ रही हवा रुकने से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन अभी पारा और गिरेगा.
अलाव से सहारे कटती है शाम
कड़ाके की ठंड में अलाव के सहारे शाम कट रही है. नगर पर्षद की ओर से जलाया जा रहा अलाव ठंडा पड़ गया है. सदर अस्पताल, बंजारी चौक, आंबेडकर चौक, मौनिया चौक, हजियापुर चौक, जादोपुर चौक पर अलाव की लकड़ी के जगह चीनी मिल का वेस्टेज जलाया जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर लकड़ी एवं अन्य सामान को जलाकर सर्दी से बचने का लोग प्रयास कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन