कल से शुरू होगी चीनी मिल की तकनीकी जांच

Published at :04 Jan 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
कल से शुरू होगी चीनी मिल की तकनीकी जांच

पार्ट-पुर्जा सही मिला तो जल्द चालू होगी चीनी मिल 11 जनवरी को प्रधान सचिव के नेतृत्व में दूसरी बार होगी जांच गोपालगंज : सासामुसा चीनी मिल हादसा के बाद बंद है. चीनी मिल को लेकर राजनीति शुरू हो गयी थी. मजदूरों और किसानों के सामने आयी आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए कुचायकोट के […]

विज्ञापन

पार्ट-पुर्जा सही मिला तो जल्द चालू होगी चीनी मिल

11 जनवरी को प्रधान सचिव के नेतृत्व में दूसरी बार होगी जांच
गोपालगंज : सासामुसा चीनी मिल हादसा के बाद बंद है. चीनी मिल को लेकर राजनीति शुरू हो गयी थी. मजदूरों और किसानों के सामने आयी आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले. मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जानकारी देते हुए चीनी मिल शुरू करने की अपील की. विधायक ने 3.56 लाख किसानों के दर्द को बताया. मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार हर हाल में उद्योग को चलाने के लिए व्यवस्था करेगी.
प्रधान सचिव गन्ना उद्योग विभाग से बात कर मुख्यमंत्री से पहल कर दी. विधायक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के आदेश पर प्रधान सचिव से मिला. हाई लेवल की टीम गठित की गयी. पांच जनवरी (शुक्रवार) को डीएम की मौजूदगी में पटना से हाई लेवल की टीम चीनी मिल पहुंच कर कारखाने की तकनीकी जांच करेगी. कारखाने का पार्ट-पुर्जा सही मिला तो चीनी मिल शुरू की जायेगी़ प्रधान सचिव के नेतृत्व में एक अलग टीम गठित की गयी है जो 11 जनवरी को सासामुसा पहुंचेगी. जांच के बाद चीनी मिल को चलाने का रास्ता साफ हो जायेगा. सीएम के पहल पर सासामुसा चीनी मिल के शुरू होने की संभावना बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन