बिहार : गोपालगंज में बैंक से 12 लाख की लूट

Published at :30 Dec 2017 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गोपालगंज में बैंक से 12 लाख की लूट

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में असामाजिक तत्वों ने आज एक बैंक से लगभग 12 लाख रुपये लूट लिये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के सासामुसा बाजार शाखा में आठ बंदूकधारी घुस गये और बंदूक दिखाकर बैंक के खजाने में रखे लगभग 12 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में असामाजिक तत्वों ने आज एक बैंक से लगभग 12 लाख रुपये लूट लिये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के सासामुसा बाजार शाखा में आठ बंदूकधारी घुस गये और बंदूक दिखाकर बैंक के खजाने में रखे लगभग 12 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गये.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि असामाजिक तत्वों ने 12 लाख रुपये लूटे हैं, लेकिन सही आंकड़ा रुपयों की गिनती के बाद ही पता चल पायेगा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लूट की वारदात में तीन लोग शामिल हैं. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन