डॉक्टरों ने दी घायल रवींद्र को आर्थिक मदद

Published at :27 Dec 2017 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दी घायल रवींद्र को आर्थिक मदद

गोपालगंज : चीनी मिल हादसे में घायल हुए रवींद्र प्रसाद को इलाज के लिए लोगों ने आर्थिक मदद की पहल शुरू कर दी है. मंगलवार को शहर के डॉक्टर व व्यवसायियों ने परिजनों को आर्थिक मदद की. जिला ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी) के साथ रवींद्र के दामाद को चिकित्सक डॉ मिथिलेश शर्मा, डॉ अलोक कुमार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चीनी मिल हादसे में घायल हुए रवींद्र प्रसाद को इलाज के लिए लोगों ने आर्थिक मदद की पहल शुरू कर दी है. मंगलवार को शहर के डॉक्टर व व्यवसायियों ने परिजनों को आर्थिक मदद की. जिला ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी) के साथ रवींद्र के दामाद को चिकित्सक डॉ मिथिलेश शर्मा, डॉ अलोक कुमार सुमन, डॉ नीरज कुमार, डॉ संजय कुमार ने 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद की.

वहीं सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमर कुमर ने इलाज में लगनेवाली महंगी दवाएं मुहैया करायीं. इसके पहले व्यवसायी नन्हू प्रसाद ने पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की थी. वहीं डीबीडीटी के सदस्यों ने चार यूनिट ब्लड डोनेट किया था. मौके पर अनवर हुसैन, परवेज आलम, अमरेंद्र बजाज, नदीम अली, नेमत खान, शाहिल मकसूद, नन्हू जी प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन