हादसे में घायल मजदूर की मौत के बाद फूटा आक्रोश

सासामुसा : घायल मजदूर की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों के आक्रोश के पीछे चीनी मिल एवं प्रशासन द्वारा घायलों को एक रुपये का भी मुआवजा नहीं देना था. पैसे के अभाव में गोरखपुर के बाम्बे अस्पताल में श्यामपुर गांव के पारस गिरि की मौत हो गयी. पैसा होता तो शायद […]
सासामुसा : घायल मजदूर की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों के आक्रोश के पीछे चीनी मिल एवं प्रशासन द्वारा घायलों को एक रुपये का भी मुआवजा नहीं देना था. पैसे के अभाव में गोरखपुर के बाम्बे अस्पताल में श्यामपुर गांव के पारस गिरि की मौत हो गयी. पैसा होता तो शायद उन्हें पीजीआई लखनऊ या किसी बड़े अस्पताल में लेजाकर इलाज कराया जा सकता था. गोरखपुर के नीजी अस्पताल में 50 हजार अब भी पारस गिरि के परिजनों पर बकाया है.
ग्रामीण जितेंद्र यति, जितेंद्र गिरि समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तरफ से भी कोई पहल घायलों के इलाज के लिए नहीं किया गया. प्रशासन की तरफ से घायलों को किसी तरह का मुआवजा देने से हाथ खड़ा कर दिया गया है, आखिर उनका क्या कसूर है. प्रशासन के अधिकारी भी ग्रामीणों के इस आरोप को खामोशी से सुनते रहे. लोगों के आरोपों को सुनने के बाद अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को चेकर देकर हाथ जोड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




