गोरखपुर में छह दिनों तक चला इलाज, कर्ज लेकर परिजनों ने खर्च किये दो लाख

श्यामपुर : सासामुसा चीनी मिल हादसे में घायल श्यापुर गांव के पारस गिरि को गोरखपुर के सबसे बेहतर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने उनको बचाने के लिए कर्ज लेकर छह दिनों में दो लाख से अधिक रुपये खर्च कर दिये. अस्पताल में छह दिनों तक मौत से जूझते हुए अंत में जीवन […]
श्यामपुर : सासामुसा चीनी मिल हादसे में घायल श्यापुर गांव के पारस गिरि को गोरखपुर के सबसे बेहतर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने उनको बचाने के लिए कर्ज लेकर छह दिनों में दो लाख से अधिक रुपये खर्च कर दिये. अस्पताल में छह दिनों तक मौत से जूझते हुए अंत में जीवन का जंग पारस गिरि हार गये. उनकी मौत की मनहूस खबर पौ फटने से पहले मंगलवार को गांव में पहुंच चुकी थी. पति की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी उषा देवी चीत्कार में डुब गयी. उषा बार-बार बेहोश हो जा रही थी. उषा की दुनिया उजड़ चुकी थी. चीनी मिल हादसा के दौरान वे ब्वायलर के पास तैनात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




