50 हजार के लिए हॉस्पिटल से नहीं मिली मृत्यु रिपोर्ट

सासामुसा : चीनी मिल हादसे में पारसनाथ गिरि की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. गोरखपुर के बाम्बे हॉस्पिटल में भर्ती पारसनाथ की ईलाज में 2.45 लाख रुपये खर्च हो चुका था. परिजनों ने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से पैसा लेकर इलाज कराया. इसके बाद भी डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी जान नहीं बच […]
सासामुसा : चीनी मिल हादसे में पारसनाथ गिरि की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. गोरखपुर के बाम्बे हॉस्पिटल में भर्ती पारसनाथ की ईलाज में 2.45 लाख रुपये खर्च हो चुका था. परिजनों ने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से पैसा लेकर इलाज कराया. इसके बाद भी डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी जान नहीं बच पायी. परिजनों ने हॉस्पीटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक के चाचा जितेंद्र गिरि के मुताबिक, मरने के बाद 50 हजार रुपये के लिए हॉस्पिटल ने मृत्यु रिपोर्ट नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




