जिंदगी बचाने के लिए चार युवकों ने किया रक्तदान

Published at :25 Dec 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
जिंदगी बचाने के लिए चार युवकों ने किया रक्तदान

गोपालगंज : चीनी मिल हादसे में घायलों की जान बचाने के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं. रविवार को जिला ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी) के चार सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर ब्लड डोनेट किया. युवाओं ने चार यूनिट ब्लड डोनेट करने के बाद आर्थिक मदद की. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुचायकोट थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चीनी मिल हादसे में घायलों की जान बचाने के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं. रविवार को जिला ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी) के चार सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर ब्लड डोनेट किया. युवाओं ने चार यूनिट ब्लड डोनेट करने के बाद आर्थिक मदद की. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के निवासी रवींद्र साह को अब तक चार यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका है. शनिवार के बाद रविवार को दो यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ी. डीबीडीटी ने इलाज के दौरान जरूरत पड़नेवाली ब्लड को पूरा करने का आश्वासन दिया. रवींद्र साह के लिए रक्तवीर वकार अहमद व रेयाज अहमद ने अपना ब्लड डोनेट किया. वहीं, गोरखपुर के बांबे हॉस्पिटल में भर्ती पारसनाथ के लिए शाहिल मकसूद व शशि भारती ने अपना ब्लड डोनेट किया. मौके पर गोपालगंज और सीवान यूनिट के सदस्य अनवर हुसैन, नेमत खान, नन्हूजी प्रसाद, वकार अहमद, रेयाज अहमद, शाहिल मकसूद आदि शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन