पूस महीने में 42 वर्षों का टूटा रेकाॅर्ड, वसंत का एहसास

गोपालगंज : आधा पूस बीत गया. मौसम इस बार वसंत का एहसास करा रहा है. न्यूनतम तापमान का पिछले 42 वर्षों का रेकॉर्ड टूट गया है. पूस की रात में आठ से 10 डिग्री रहने वाला तापमान इस बार 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. जिस कारण पूस की ठंडी होने वाली रातें में […]
गोपालगंज : आधा पूस बीत गया. मौसम इस बार वसंत का एहसास करा रहा है. न्यूनतम तापमान का पिछले 42 वर्षों का रेकॉर्ड टूट गया है. पूस की रात में आठ से 10 डिग्री रहने वाला तापमान इस बार 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. जिस कारण पूस की ठंडी होने वाली रातें में भी वसंत जैसी हो गयी. लोगों ने दिन की बात तो दूर रही घर के अंदर रात को भी बदन पर से गर्म कपड़े हटा दिये हैं. मौसम वैज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि बीते 1975 से अब तक के रेकॉर्ड का अवलोकन करने के उपरांत यह पाया गया है कि 14 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 7-10 डिग्री सेल्सियस तक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




