एसबीआई के कैंप में 29.53 लाख की ऋण वसूली

Published at :13 Dec 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई के कैंप में 29.53 लाख की ऋण वसूली

गोपालगंज : गंडक नदी के दियारा इलाका में एसबीआई के एडीबी शाखा ने विशुनपुर में केसीसी नवीकरण कैंप का आयोजन किया. जिसमें 29.53 लाख की ऋण वसूली हुई. केसीसी के ग्राहकों ने राशि जमा कर केसीसी का नवीकरण कराया. इस दौरान शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने किसानों को बताया कि केसीसी में दिसंबर और जून […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गंडक नदी के दियारा इलाका में एसबीआई के एडीबी शाखा ने विशुनपुर में केसीसी नवीकरण कैंप का आयोजन किया. जिसमें 29.53 लाख की ऋण वसूली हुई. केसीसी के ग्राहकों ने राशि जमा कर केसीसी का नवीकरण कराया. इस दौरान शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने किसानों को बताया कि केसीसी में दिसंबर और जून महीने में लिये गये राशि को जमा कर देने से महज चार फीसदी ही ब्याज लगता है. साथ ही ऐसा खाता स्टैंडर्ड माना जाता है. इसके अलावे किसानों को फसल बीमा का लाभ आसानी से मिल जाता है. केसीसी के इस कैंप में 267 ऋणियों ने अपने केसीसी में राशि जमा कर स्टैंडर्ड खाता बनाने में सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन